कुनिहार : शिवरात्री महोत्सव व शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन पर लगाया भंडारा
( words)
रंजीत सिंह। कुनिहार
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिवरात्री महोत्सव व शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन पर गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा बुधवार को गुफा प्रांगण में क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने जानकारी देते हुए कहा कि समिति ने सभी लोगों का जिन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग दिया, उनका धन्यवाद किया है।
