सांबा पंचायत के शिव मंदिर कुटिया में लगाया भंडारा
( words)
प्रवीन कुमार। फर्स्ट वर्डिक्ट
उपमंडल पालमपुर के तहत प्राचीन शिव मंदिर कमेटी सांबा, दधोना द्वारा स्थानीय शिव मंदिर (कुटिया) में भंडारा लगाया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने मंदिर में भोले के भजन सुनाकर आई संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कुलवीर राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम, सचिव सतीश कुमार, अवतार सिंह, अमर सिंह राणा, जोगीश्वर कटोच, राज कुमार, विपन कुमार, कैप्टन आत्मा राम, कमल सिंह, रमेश शर्मा, ज्ञान चंद, पंचायत उपप्रधान संजय गुलेरिया, कमलेश्वर शर्मा, दिलबाग सिंह, कुलदीप कटोच, ओम प्रकाश, रमेश चंद, कमेर चंद, कश्मीर सिंह, अंजु राणा, कंचना, वंदना, मधुबाला, नीना देवी, कुसमा व नीलम आदि उपस्थित रहे।
