ज्वालामुखी : भारत जोड़ो यात्रा ने रचा इतिहास-संजय रत्न
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी से नवनिर्वाचित विधायक संजय रत्न ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का समापन श्रीनगर में हुआ है। अब देश के सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस अभियान को 26 जनवरी से जोगिंद्रनगर से शुरू किया और प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक में इस अभियान में अपने-अपने क्षेत्र के नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश में दो महीने तक चलेगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी हर घर में पार्टी का झंडा व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का राहुल गांधी लिखित संदेश देंगे। विधायक संजय रत्न ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में का आम लोगों में देश प्रेम और सौहार्द का एक मजबूत संदेश गया है, जिस तरह से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राहुल गांधी ने 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर एक इतिहास रचा है, जो हमेशा याद रखा जाएगा।
