जंजैहली : भीम सिंह कालिया चुने गए सराज कॉलेज के पीटीए प्रधान
फर्स्ट वर्डिक्ट। जंजैहली
राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच में शनिवार को नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वप्रथम पीटीए की पुरानी कार्यकारिणी के कार्यों को सराहा गया, तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने पुरानी पीटीए कार्यकारिणी का धन्यवाद किया। पुरानी पीटीए कार्यकारणी के सहयोग के लिए महाविद्यालय परिवार ने आभार प्रकट किया। नई पीटीए कार्यकारिणी बनाने से पहले महाविद्यालय में पीटीए के बजट का अनुमोदन किया गया और तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए सर्वसहमति से भीम सिंह कालिया को चुना गया पीटीए कार्यकारिणी के सलाहकार के पद पर मोहन ठाकुर को चुना गया, उपप्रधान पद पर सावित्री देवी, सचिव सहायक आचार्य (वाणिज्य) बोध राज चौहान सह सचिव के पद पर राजेंद्र , खजांची के पद पर खेम सिंह को चुना गया। इसके अलावा अभिभावक सदस्यों में निर्मल, महेंद्र, भामा शर्मा इसके अलावा महाविद्यालय से डॉ.लोमेशर, मिस अनुपमा एवं ओमकार को चुना गया। पीटीए के अंकेक्षक सहायक प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश को चुना गया। कार्यकारिणी ने महाविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए वचनबद्धता दोहराई।
