कांगड़ा : अब्दुल्लापुर-जमानाबाद में धूमधाम से निकली भोले की बारात
( words)
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जमानाबाद से ढोल-नगाड़ों संग चले बाराती, कलाकारों ने मंत्रमुग्ध किए भक्त
तिलक राज। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ते गांव जमानाबाद-अब्दुल्लापुर में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। भगवान शंकर की बारात चमत्यकारेश्वर शिव मंदिर जमानाबाद से अब्दुल्लापुर मंदिर तक रवाना हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर मस्ती करते हुए भक्त महाशिवरात्रि के इस पावन समारोह के गवाह बने। भगवान शिव शंकर व पार्वती का रूप धरे कलाकारों ने अपने अद्भुत नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।
