पालमपुर : कांग्रेस को बड़ा झटका, ब्लॉक समिति सदस्य रिंपी देवी हुई भाजपा में शामिल

प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 4 महीनों में ही अगर देखा जाए, तो लगभग 1400 के करीब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसे त्रिलोक कपूर का करिश्मा कहें या जयराम ठाकुर की नीतियां या फिर मोदी का जादू। पर कुछ न कुछ तो है, जो पालमपुर में कांग्रेसियों को भाजपा की तरफ खींच रहा है। अगर आज की बात की जाए तो पालमपुर कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, ब्लॉक समिति सदस्य रिंपी देवी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही वंशवाद और गलत नीतियों से दुखी होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि रिंपी देवी गांव पट्टी की रहने वाली है और पट्टी, बदेहड और चंद्रोप्पा वार्ड से ब्लॉक समिति सदस्य हैं।