डाडासीबा में आरा चाैक में डंगे से टकराई बाइक, एक घायल
( words)
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
पुलिस चौकी सीबा के अंतर्गत आरा चौक में मंगलवार मध्यरात्रि एक बाइक सवार शादी समारोह में भाग लेने गया था, तो वापस घर आ रहा था। आरा चौक में डंगे से टकरा जाने से एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक को सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया हॉस्पिटल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया है। युवक की पहचान अमित मिनहास पुत्र राजकुमार निवासी गांव व डाकघर नंगलचौक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डाडा सीबा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
