बिलासपुर भाजपा ने की कर्मठ कार्यकताओं की प्रवक्ता पदों पर नियुक्तियां
बिलासपुर जिले में भाजपा ने मुख्य प्रवक्ता, प्रवक्ता के अलावा कार्यालय सचिव और जिला मीडिया प्रभारी के पदों पर जिन युवाओं की नियुक्तियां की है निश्चित रूप से वह कर्मठ कार्यकर्ता होने के साथ-साथ विपक्ष पर आप आक्रामक भी रहे हैं और प्रेस के साथ ही उनकी आत्मीयता काफी बेहतर बताई जाती है। जहां तक प्रश्न है जिला के मुख्य प्रवक्ता रूपलाल ठाकुर का तो सीहड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान रहे हैं। अपने कार्यकाल में पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा पिछली बार कांग्रेस सरकार के समय उन्होंने विभिन्न मुददों पर कांग्रेस नेताओं की ईंट से ईंट बजा कर रखी और जिस तरह तथ्यों के आधार पर उन्होंने अखबारों में बयान दिए वह काफी आक्रमक थे। कहीं न कहीं भाजपा को चुनावों में इसका लाभ अवश्य हुआ। इसके अलावा रूपलाल ठाकुर विभिन्न नेताओं के साथ कार्य कर चुके हैं। प्रवक्ता पद पर नियुक्त किए गए रोशन ठाकुर नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता हैं ।किसान मोर्चा रोशन ठाकुर 1998 में जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने उसके पश्चात युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे। बिलासपुर किसान मोर्चा में उन्हें जिला महामंत्री का पद दिया गया। किसान मोर्चा में ही प्रदेश प्रवक्ता के पद को संभाला। किसान मोर्चे में प्रदेश कोषाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य भी रहे। विभिन्न मोर्चों में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के पश्चात और एक लंबे अंतराल के बाद रोशन ठाकुर को जिला प्रवक्ता के पद पर ताजपोशी की गई है। निश्चित रूप से एक जुझारू और युवा कर्मठ कार्यकर्ता के लिए बहुत बड़ा सम्मान है, विशेषकर नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। गौर रहे कि यह वही रोशन ठाकुर हैं जब 2006 में राजनाथ सिंह बिलासपुर आए थे तो रोशन ठाकुर ने उन्हें भरी जनसभा में हल भेंट किया था। रोशन ठाकुर पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए जिला प्रवक्ता के पद पर पहुंचे हैं।
सोनल शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वह पहले भी मीडिया प्रभारी ही थे। निश्चित रूप से पिछले 10 वर्षों से उनके मीडिया के साथ बेहतर संबंध है और फिर से उन्हें मीडिया प्रभारी बनाना इस बात को दर्शाता है कि उन्होंने अपने कार्य बखूबी निभाया है।
अगर बात चमन गुप्ता की की जाए तो नगर परिषद में पार्षद मनोनीत होने के उपरांत उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों में अपनी रुचि ली और अधिकतर कार्य करवाए। यह चमन गुप्ता वह शख्सियत हैं जो भाजपा के काफी समय पहले विधायक रह चुके स्वर्गीय सदाराम ठाकुर के साथ भी कार्य कर चुके हैं। उसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के भी काफी करीबी माने जाते हैं।
फोटो
1 रूपलाल ठाकुर
2 रोशन ठाकुर
3 सोनल शर्मा
4 चमन गुप्ता