बिलासपुर: मिनर्वा स्कूल के खिलाड़ियों का वॉलीबॉल खिताब पर कब्जा
**अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के खिलाड़ी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन
**जोनल स्तर में शानदार प्रदर्शन करने पर जिला स्तर के लिए 5 खिलाड़ी चयनित
अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के खिलाड़ी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने वॉलीबॉल में विजेता रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता में रनरअप रहते हुए रनरअप की ट्राफी अपने नाम की। जोनल स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर वॉलीबॉल टीम के लिए दीक्षांत ठाकुर, कार्तिक, ध्रुव ठाकुर चेस में आद्यंत सिंह मल्होत्रा व बैडमिंटन में नैतिक भारद्वाज का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी हटवाड़ स्कूल में 15 से 18 अगस्त तक होने वाली जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन प्रदर्शन करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा जोनल स्तर के बाद अब बच्चे जिला स्तर की प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। जोनल स्तर की प्रतियोगिता में वॉलीबॉल टीम में वंशज ठाकुर, ध्रुव ठाकुर, कार्तिक, वैभव राज, चेतन ठाकुर, दीक्षांत ठाकुर, पद्म विभूषण, कृष शर्मा, नैतिक, अभिनव शर्मा ने भाग लिया, जबकि बैडमिंटन में नैतिक भारद्वाज, अनिरुद्ध, ईशान भारद्वाज, अधिवंश चंदेल, अंकुश राणा में भाग लिया। इसके अलावा चेस प्रतियोगिता में आद्यंत सिंह मल्होत्रा, ध्रुव ठाकुर, ईशान कपिल व ईशान भारद्वाज ने भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने सभी खिलाड़ी छात्रों, शारीरिक शिक्षकों व स्कूल स्टाफ को बधाई दी।
