बिलासपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी शशि पाल शर्मा “भाई” के निधन पर जिले में शोक की लहर

बिलासपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी शशि पाल शर्मा “भाई” के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। कई स्वयंसेवी संस्थाओं व राजनेताओं ने इस निधन पर शोक प्रकट किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर, नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर, जिला भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान, महासचिव संदीप संख्यान व अनुराग शर्मा, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट तेजस्वी शर्मा, जिला लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रेम डोगरा एवं महासचिव दीपचंद, प्रमुख उद्योगपति इंदर सिंह डोगरा एवं राजेंद्र शर्मा जेपी, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक प्रोमिला भारद्वाज, हिम साहित्यकार सभा के राज्य अध्यक्ष रतन चंद निर्झर एवं राज्य महासचिव अरुण डोगरा ऋतु , राम नाटक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित, उड़ान थियेटर ग्रुप के सभी कलाकार, जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल राज्य पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष जयकुमार ने कहा है कि इस अपूरणीय क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता।
शशि पाल शर्मा को शशि भाई के नाम से जाना जाता था। बिलासपुर औद्योगिक क्षेत्र में उनकी एक जूस बनाने की फैक्ट्री थी। शशि भाई इतने मिलनसार थे कि हर कोई उनका चहेता बन जाता था उनके परम मित्र एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने कहा कि शशि भाई का कांग्रेस से भी बड़ा गहन जुड़ाव रहा है, उन्होंने साथ मे कई आंदोलन भी साथ लड़े हैं। शशि भाई एक बहुत उम्दा कलाकार और निर्देशक भी थे और स्पोर्ट्स में आल राउंडर थे। शशि भाई हॉकी, एथेलेटिक्स, हैंडबॉल, टेबल टेनिस व लॉन टेनिस के भी उम्दा खिलाड़ी थे। सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ संस्थाओं के प्रमुखों ने शशि भाई की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति परमात्मा से मांगी।