सोलन में दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्मशती समारोह का आयोजन
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सोलन ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्मशती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने की। इस दौरान ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से सोलन जिला मंत्री गगन ने सरस्वती वंदना कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रकाश चंद बट्टू ने भी अपना संबोधन रखा।
इस मौके पर मुख्य वक्ता ने बताया कि एक स्वतंत्रता सेनानी,कुशल संघटक, विख्यात विचारक, लेखक, संतो के समान त्यागी, संयमित जीवन जीने वाले ठेगड़ी ने भारतीय किसानों व मजदूरों को सम्मान जीवन जीने का अवसर प्रदान करवाया व भारत की कीर्ति विश्व पटल पर अंकित करने में अनुपम भूमिका निभाई। महान विचारक टेकड़ी ने अपना पूरा जीवन समाज की बेहतरी के लिए विविध संगठनों में काम करते हुए हम सभी को प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी खंडों के सदस्य,सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष इस कार्यक्रम से जुड़े रहे।
कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अमरदीप शर्मा, जिला मंत्री गगन चतुर्वेदी, अतिरिक्त जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, नालागढ़ खंड के अध्यक्ष दीपक शर्मा, बददी मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा, महिला संवर्ग की उपाध्यक्षा ज्योति महाजन, प्रवक्ता संवर्ग के उपाध्यक्ष कुमारी सुमन व राष्ट्रीय सेविका समिति की खंड कार्यवाहिका संतोष भी शामिल रहे।
