साेलन : आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा व कांग्रेस–हरमेल धीमान
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी की खबर से जहां आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वहीं, कांग्रेस व भाजपा इस मुद्दे को अपनी ढाल बनाने का पर्यास कर रहे हैं। इस बारे में बात करने पर परवानू के जाने माने समाजसेवी हरमेल धीमान ने कहा की भाजपा व कांग्रेस हिमाचल में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से बौखला गयी है। बता दें की पूर्व में भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे समाज सेवी हरमेल धीमान भाजपा की नीतियों से नाराज होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। हरमेल ने कहा की हिमाचल मे आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व भारी मात्रा दिन व दिन लोगों का जुड़ना भाजपा व कांग्रेस से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था न ही इसे रोकने का कोई अन्य उपाय इन्हें सूझ रहा था। हरमेल ने कहा की हिमाचल के पर भरी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को आठ वर्ष पहले के झूठे केस मे फंसा कर सरकार पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा की अगर यह बात सच थी, तो उस समय सेंटर व प्रदेश में उनकी सरकारें थीं, तब कार्यवाही क्यों नहीं की गई। धीमाना ने बताया हाल ही में धर्मपुर जनता से संवाद कार्यक्रम के जरिये उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर उनकी सभी शंकाओं को दूर किया व भारी संख्या मे लोगों को सदस्यता दी, जबकि दोनों पार्टियों के नेता केवल अपने कार्यकर्ताओं की महफिल सजा कर उसे जन संवाद का नाम देकर जनता व पार्टी दोनों को गुमराह करते हैं।
धीमान ने कहा की सरकार की इन नीतियों को जनता भली-भांति समझ चुकी है व ऐसी झूठी कार्यवाहियों से लोगों का विश्वास पार्टी में और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की सरकार जितना ज़ोर हमारी पार्टी को रोकने में लगा रही है, उससे आधा भी जनता की सेवा या अपने प्रचार में लगाएं, तो शायद उपचुनाव जैसे परिणामों से बच सकती है। हरमेल ने कहा की जल्द इस झूठे मामले का सच भी जनता के सामने आएगा और जनता इसका जवाब उसी तरह देगी, जिस तरह पंजाब मे दिया है।
