शिमला : भाजपा ने नियुक्त किए किसान मोर्चा एवं पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज हमीरपुर के नादौन से हुकुम सिंह बैंस को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया। स्व. राकेश शर्मा बुबली के आकस्मिक निधन से यह पद रिक्त हुआ है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हुमकुम सिंह बैंस थे। सुरेश कश्यप ने कांगड़ा के पालमपुर से घनश्याम शर्मा को पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी नियुक्त किया। घनश्याम शर्मा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे।
