कुनिहार : चार राज्याें में जीत काे लेकर भाजपाइयों ने मनाया जोरदार जश्न
( words)
रंजीत सिंह। कुनिहार
उतर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की जीत पर कुनिहार भाजपाइयों ने जोरदार जश्न मनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी मनाई। सुबह से ही सभी लोग चुनाव नतीजों को देखने के लिए टीवी के पास बैठे रहे और जैसे-जैसे तस्वीर साफ हुई कि उतर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा कार्यकर्ता अनिल तनवर, सुरेश कुमार जोशी, विनोद तनवर, सुरेंद्र, अंकुश, देवराज व प्रवीण आदि ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी लहर ने रंग दिखाया, जिसका यह परिणाम है। 2022 में हिमाचल में भी उतर प्रदेश की तरह भाजपा रिपीट करेगी।
