भाजपा मंडल डल्हौजी ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा की जा रही हिंसात्मक घटनाओं पर केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

पश्चिम बंगाल में चुनावों के पश्चात ममता बनर्जी व उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जन पर किए जा रहे अत्याचार व हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भाजपा मंडल डल्हौजी द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में उप मंडल अधिकारी सलूणी किरण भड़ाना के समक्ष ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। इस दौरान मंडल महामंत्री देशराज बसंत व चैन लाल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष बालम सिंह, जिला आई टी सेल संयोजक दीपक कालिया, जिला उपाध्यक्ष खेम राज, जिला कार्यकारी सदस्य कुलदीप दीपा, अजीत सिंह, मुकेश शर्मा, मंडल सचिव अश्वनी शर्मा, मंडल उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक अनिल ठाकुर, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री आसिफ बट्ट व मौसम दीन, मंडल कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की चुप्पी इन हिंसात्मक घटनाओं का मौन समर्थन है।