शिमला में बीजेपी ने किया प्रदर्शन: कहा, नहीं सहेंगे उप राष्ट्रपति का अपमान
-राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन
-टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संसद परिसर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने से नाराज भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज शिमला में विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा ने जिलाधीश और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उप राष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद होता है। उनका अपमान करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि धनखड़ किसान परिवार और जाट समाज से आते हैं। यह देश के सभी किसानों का अपमान है। इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। विपक्ष ने पहले भी जाति को लेकर प्रधानमंत्री का अपमान किया था।
