कांगड़ा : हिमाचल में बीजेपी की सरकार ने ऋण लेने के सिवा नही किया कोई विकास-काजल

डबल इंजन सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक पैकेज देने में नाकाम रही
मनोज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल में बीजेपी की सरकार ने ऋण लेने के सिवा कोई विकास नहीं किया है। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक पैकेज देने में नाकाम रही है, जिसके चलते कर्मचारियों के वेतन, भत्तों का भुगतान करने के लिए भी प्रदेश की बीजेपी सरकार को लगातार राज्य को गिरवी रखकर ऋण लेना पड़ रहा है। काजल ने कहा हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से सरकारी कार्यालयों को मंडी जिला में शिफ्ट कर बीजेपी सरकार ने विकास में भेदभाव किया है आने वाले चुनावों में भाजपा को जिला की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा जिला कांगड़ा में कांग्रेस रिकार्ड जीत दर्ज कर बीजेपी के मिशन रिपीट को डिफीट में बदलेगी।
काजल ने कहा जिला कांगड़ा में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कांग्रेस सरकार ने गग्गल में आईटी पार्क मंजूर किया है, लेकिन बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल में आईटी पार्क का निर्माण ना करवाकर जिला के युवा बेरोजगारों से धोखा व अन्याय किया है। उन्होंने कहा बेरोजगार संघर्ष यात्रा के तहत युवा वर्ग को प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया जा रहा है। चुनावी बेला पर बीजेपी सरकार झूठी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही है। लेकिन लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी क्षेत्र के विकास में भेदभाव के चलते भाजपा की चुनावों में हार तय है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1100 पार कर चुके हैं। सरकारी डिपो में घटिया राशन की सप्लाय से जनता परेशान हैं।
काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुछ बीजेपी नेता झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता जानती है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का बिकास कॉंग्रेस सरकार की देन है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा अध्यक्ष मनोहर लाल, विजय कुमार पूर्व प्रधान इच्छी, मोहित, विजय पूर्व प्रधान सहोड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुरेश चंद्र वालिया, सुनील कुमार व गिरधारी लाल भी उपस्थित रहे।