श्रीरेणुका जी : भाजपा ने राजेंद्र ठाकुर को सौंपी श्रीरेणुका जी मंडल की कमान
श्रीरेणुका जी बीजेपी मंडल की कमान सिरमौर जिले के महामंत्री राजेंद्र ठाकुर को सौंप दी गई है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
आज कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का वह पूर्ण निष्ठा और सबको साथ लेकर निर्वहन करेंगे। उन्होंने नियुक्ति के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कार्यकर्ताओं से सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग, निर्मला देवी, खजाना सिंह, अमर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ व कनिष्क कार्यकर्ता मौजूद रहे।
