नेता प्रतिपक्ष जयराम की अध्यक्षता में 1 माह की सैलरी का चेक मुख्यमंत्री को सौंपेगा भाजपा विधायक दल : रणधीर
( words)
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वीरवार को भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धातन और महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें विधायकों ने अपनी एक महीने की सैलरी राहत कोष में देना का वादा किया था, वह इस सैलरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सौंपेगे। अभी मुख्यमंत्री दौरे पर है और जैसी जी वो वापस आएंगे उनको यह चेक सौंपा जाएगा।
इस बैठक में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में जो आपदा आई और उस आपदा के दौरान जिन लोगो की मृत्यु हुई है उनकी आत्मा की शांति के लिए और परमात्मा से कामना की गई की उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान हो। सभी ने 2 मिनट का मौन रखा और एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
प्रस्ताव में भाजपा विधायक दल ने कहा की जिस तरह से केंद्र सरकार और राष्ट्रीय नेतृत्व ने आपदा आने पर हिमाचल प्रदेश को पूर्ण सहयोग दीया उसके लिए विधायक दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और अन्य सभी मंत्रियों का धन्यवाद किया।
विधायक दल ने माना कि यह त्रासदी बहुत बड़ी थी और सरकार को इस समय सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी, जिससे सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के सुझाव सरकार तक पहुंचते। भाजपा विधायक दल का मानना है कि सरकार को मानसून सत्र जल्द से जल्द बुलाना चाहिए, क्योंकि सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और सभी धरातल की वास्तु स्थिति विधानसभा में रखना चाहते हैं, जिससे राहत कार्यों में तेजी आएगी।
