कुल्लू : भाजपा मनाली मंडल कार्य समिति की बैठक कटराईन में संपन्न
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर विशेष तौर पर रहे बैठक में उपस्थित
आलाेक । कुल्लू
भाजपा मनाली मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर क्ट्राइन में संपन्न हुई। बैठक को संबाेधित करते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मनाली मंडल के हर ग्राम केंद्र स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह स्वयं रोहतांग टनल में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निश्चित प्रमाणिक के साथ विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मनाली मंडल के 28 ग्राम केंद्रों पर योग विशेषज्ञ की देख-रेख में योग दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हर ग्राम केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने विस्तार से मनाली मण्डल में हुए विकास कार्यों की चर्चा की।
जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने आने वाले दिनों में भाजपा द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूप रेखा रखी। भाजपा उपाध्यक्ष गंगा सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजरी नेगी ने किया।मनाली मंडल कार्यसमिति बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, मनाली मंडल विस्तारक मोहन ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल मुकंद राणा, प्रदेश महिला मोर्चा आईटी संयोजक बर्षा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, मनाली नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह गुलाटी, जिला महिला मोर्चा महासचिव रुक्मणी जोशी व मंडल महामंत्री ठाकुर दास भी उपस्थित रहे।