कुनिहार : भाजपा मंडल अर्की ने कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किए संस्थानाें के विरोध में छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले संस्थानों को बंद करने के विरोध में आज भाजपा अर्की मंडल की कुनिहार इकाई ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस अभियान में मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में आज मंडल की कुनिहार इकाई ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया व सरकार से मांग की है कि अर्की निर्वाचन क्षेत्र के कुनिहार में आईपीएच सब डिवीजन, जयनगर में लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन व दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय जो भाजपा सरकार ने शुरू किए थे, उन्हें शुरू किया जाए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर, अनिल गर्ग, सुरेश कुमार, अभिनव झांझी, नवनीत शर्मा, प्रीतम तनवर, रघुवीर कंवर, गौरव शर्मा, रोहित जोशी, श्यामा नंद व प्रकाश चन्द आदि मौजूद रहे।
