जयसिंहपुर : एक बार फिर बनाएगी भाजपा सरकार- सांसद इंदु गोस्वामी

विधायक रविंद्र धीमान की होगी ऐतिहासिक जीत
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर के मंडल जयसिंहपुर का महिला मोर्चा सम्मेलन आज पंचरुखी में मंडल की अध्यक्ष उषा राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा एवं उपसभापति राज्यसभा इंदु गोस्वामी व जयसिंहपुर के लोकप्रिय विधायक रवि धीमान मौजूद रहे। सांसद इंदु गोस्वामी ने कहां कि जिस तरह जयसिंहपुर महिला मोर्चा ने पंचरूखी महा सम्मेलन में अपनी भाग्यदारी उपस्थित की, जिससे पूरा हाल और बाहर भी महिलाएं दिखाई दे रही थी। इससे लगता है कि जयसिंहपुर में एक बार फिर विधायक रविंद्र धीमान की ऐतिहासिक जीत का परचम लहराएंगे। इस अवसर कांगड़ा चंबा संसदीय प्रभारी महिला मोर्चा शोभा डढवाल, जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल, जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम रतन के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में अपार महिला शक्ति ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज की और पुनः कमल खिलाने का संकल्प लिया।