कांगड़ा : भाजपा की डबल इंजन सरकार होगी फिर रिपीट-काकू

मनोज कुमार। कांगड़ा
पूर्व विधायक व भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गांव सलोल में पहुंच कर महिला मंडलों की बहनों को व नवयुवकों को अपनी विधायक पेंशन से दस दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक दिए। वहीं, महिला मंडल भवन बनाने के लिए 1 लाख रुपए दिए सभी जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित महिलाओं बहनों के मसले गांव में संबंधित विभागों को भेज कर तुरंत हल करने को कहा व संबंधित अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि मौजूदा विधायक का दस वर्ष का कार्यकाल काला अध्याय गिना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने महिला मंडलों के खातों व किसानों के बैंक खातों में 6 हजार रूपए दिए सहारा योजना से 3 हजार रूपए दिए मुख्यमंत्री कन्यादान से 31 हजार रूपए दिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास घर योजना में 2 लाख रुपए दिए मनरेगा बहनों की लड़के लड़की की शादी के लिए 51 हजार रूपए दिए मनरेगा बहनों के खातों में 5 हजार रुपए दिए करोना काल में मुफ्त वैक्सीन दी।
मुफ्त अनाज सरकारी डिपुओं के माध्यम से दिए जन धन खाते खोल कर सरकारी अस्पतालो में सारे शारीरिक टेस्ट मुफ्त कर दिए। महिला बहनों का बस किराया आधा कर दिया, 60 वर्ष की वृद्धा पेंशन कर दी। 125 यूनिट बिजली हर घर को फ्री कर दी। हर गांव में सरकारी पानी के सरकारी बिल माफ कर दिए। विधायक ने आज तक दस साल में जनता के खातों में एक भी पैसा नहीं दिया। पांच-पांच लाख रुपए का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने 3 वर्ष के लिए आयुष्मान भारत व हिमकेयर पांच लाख का 3 वर्ष के लिए मुफ्त स्वस्थ कार्ड बना दिए हर घर में जल नल से पानी पहुंचाया जा रहा है। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 तक ताकतवर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ठाकुरजय राम हिमाचल में 2022 में ताकतवर मुख्यमंत्री बनकर उबरेंगे प्रधान मंत्री 2024 तक सशक्त है व हिमाचल में मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार को मजबूती से रिपीट करेंगे दोबारा फिर डबल इंजन की सरकार बनाए व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा का विधायक बनाए।