सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 104 बूथ में चलेगा भाजपा का गांव चलो अभियान
आने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में गांव चलो अभियान की शुरुआत कर रही है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 104 बूथ में यह अभियान चलाया जाएगा। ये जानकारी सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने सुजानपुर में आयोजित विशेष कार्यशाला को संबोधित करते हुए दी। इस कार्यशाला में सुजानपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे वर्तमान में जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा विस्तारक जरनल सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को भाजपा कार्यालय सुजानपुर में गाव चलो अभियान के तहत एक बैठक का अयोजन किया। इसमें सभी ग्राम केंद्र अध्यक्ष मौजूद रहे आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इस का अयोजन किया गया, जिसमें गांव स्तर पर पार्टी को कैसे ओर मजबूत किया जा सकता है चर्चा हुई। इस बैठक मेें किसान मोर्चा अध्यक्ष पी सी चौहान, महामंत्री, अनिल कौशल, जगन कटोच जिला सचिव, विनोद ठाकुर, अनिल शामा, वरिंदर ठाकुर, मंडल सचिव इंस्पेक्टर प्यार चंद सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।