शिमला : जयराम के कुशल व कर्मठ नेतृत्व पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की मोहर
चुनाव संचालन की सरदारी ने नेतृत्व की साफ की तस्वीर
सीएम ने लिखी विकास की नई कहानी
रचना झीना शर्मा....
'मुदई लाख बुरा चाहे क्या होता है, होता बोहि है जो खुदा को मंजूर होता है...'
जी, हां यह पंक्तियां प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व पर स्टीक बैठती है। कांग्रेस ने ख़ूब हो हल्ला किया कि मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व को लेकर पर हर बार कांग्रेस ने हवाई तीर छोड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर बार मजबूत होकर सामने आए हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व ने खूब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ कर उनके कद को बड़ा ही किया है। ऐसे में प्रदेश को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व पर गर्व है, जिन्होंने जनकल्याण को प्राथमिकता बनाया है। यही कारण है की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हो आगे बढे़ हैं। हिमाचल प्रदेश में आगामी समय में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने 5 वर्ष लगातार विकास का काम करने की ओर कदम बढ़ाएं, प्रदेश में कुशल, योग्य नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास का काम किया है। इन वर्षों में कोरोना जैसी महामारी का दौर भी आया, उसमें भी प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने के लिए काम हुआ। वैक्सीन का कार्य हो, किसी को भी दिक्कत का सामना न करना पड़े, प्रशासनिक दक्षता दिखाई भी प्रदेश से बाहर जो हिमाचली थे, उनको भी हिमाचल बात वापस लाकर सुरक्षित किया। स्वास्थ्य की सुविधाओं में इजाफा किया।
जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुआ।वहीं लगातार नई योजनाओं व नीतियों से बढ़ते कदमों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नया इतिहास लिखा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गरीब की सेवा, असहाय की सहायता का कार्य हुआ है। विधानसभा चुनावों की ओर बढ़ रही भाजपा ने एक बार फिर से प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह अपने आप में भाजपा के कार्यकर्ता व प्रदेश के लिए सम्मान की बात है कि 5 वर्ष कर्मठता व कुशलता के साथ सरकार चलाने के बाद रिवाज बदलने के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। प्रदेश का विकास, हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्राथमिकता रही है, भविष्य में भी रहेंगे। डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को आगे बढ़ाया है, निश्चित रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के कार्यों के बल पर, विकास के विजन के साथ फिर से भाजपा की सरकार आएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा संचालन चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
पीएम मोदी करते हैं सराहना
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से गहरा नाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अंदर संगठन का काम किया है, वह बारीकी से हिमाचल को जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 बार बतौर प्रधानमंत्री हिमाचल का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्रकाल में ओर अभी जल्द आने वाले हैं। यह अपनी-अपनी बड़ी बात है और हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के साथ अपने स्नेह को दिखाया। वहीं, मंच पर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्णय, कार्यों व नेतृत्व की सराहना भी की यह भारतीय जनता पार्टी के भीतर व हिमाचल में हम सब के लिए गर्व की बात है कि देश का ताकतवर प्रधानमंत्री हमारे कुशल व कर्मठ मुख्यमंत्री की तारीफ करें। इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संचालन समिति का अध्यक्ष बनना अपने आप में महत्वपूर्ण है।
जेपी नड्डा ने मजबूत किया नेतृत्व
हिमाचल प्रदेश के लिए यह भी गर्व की बात है कि राष्ट्र के अध्यक्ष भाजपा के जगत प्रकाश नड्डा है, जो हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं, हिमाचल की राजनीति को बखूबी से जानते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार में रहते हुए जिस प्रकार से बेहतरीन कार्य किए और करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, उस को मजबूत बनाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के दौरों के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व की पीठ थपथपाई और उन्हें आगे बढ़ाया। यही कारण है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद संचालन समिति का महत्वपूर्ण पद का अध्यक्ष मुख्यमंत्री को सौंपा गया है।
रचना झीना शर्मा....
