भारत की करोड़ों आकांक्षाओं को मोदी की गारंटी है भाजपा का संकल्प पत्र: डॉ सुकृत सागर
भारतीय जनता पार्टी ने 14 अप्रैल 2024 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। मोदी की गारंटी के नाम से जारी इस संकल्प पत्र को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाँच किया। घोषणा पत्र पर देहरा में अपनी बात रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ सुकृत सागर ने कहा की किसानों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस संकल्प पत्र में पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, एमएसपी में वृद्धि, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन से लेकर कृषि उपग्रह लाँच करने तक की घोषणा कर किसानों की आकांक्षाओं को मोदी की गारंटी दी है।
डॉ सुकृत ने कहा कि घोषणा पत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं और राष्ट्र के संयुक्त प्रयासों के माध्यम से सभी के कल्याण और विकास तथा सबका साथ, सबका विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने यह सुनिश्चित किया है कि आने वाले पाँच वर्षों में देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के लिए परिवर्तनकारी विकास कार्य किए जाएँगे. डॉ सुकृत ने कहा कि आगामी पाँच वर्षों में भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र विकास के नए आयाम छुएगा। उन्होंने कहा कि बतौर सांसद व बतौर मंत्री अनुराग ठाकुर के वर्तमान कार्यकाल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ऐतिहासिक विकास का गवाह बना है भाजपा का यह संकल्प पत्र विकास की इस लहर के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करता है।