बीएल स्कूल कुनिहार की स्वयंसेविका पलक ठाकुर प्री गणतंत्र परेड प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की स्वयंसेविका पलक ठाकुर का पूर्व गणतंत्र परेड प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी पूनम शर्मा ने बताया कि विद्यालय से दो एनएसएस स्वयंसेवक वरुण कंवर और पलक ठाकुर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जिला स्तरीय चयन शिविर में भाग लिया, जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामीयां, जिला सोलन में 15 दिसंबर को आयोजित किया गया था।
इस शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने पर विद्यालय से एनएसएस स्वयंसेविका पलक ठाकुर का चयन पूर्व परेड प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है, जो कि जिला ऊना में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इसके लिए स्वयंसेवकों व इनके अभिभावकों एवं एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा, पुर्शोत्तम लाल गुलेरिया को बधाई दी। विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापकों ने भी इन स्वयंसेवकों को बधाई दी है व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
