ब्लॉक कांग्रेस सोलन की मीटिंग आयोजित
रविवार को ब्लॉक कांग्रेस सोलन की मीटिंग जौनाजी क्षेत्र में हुई, जिसमें विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने विशेष तौर पे शिरकत कि। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त कार्यकारणी का आपस पे परिचय व आने वाले पंचायत व नगर निकाय के चुनावों में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करना था। सभा ने ये निर्णय लिया कि जल्द ही बूथ कमेटियां पूरे विधानसभा क्षेत्र में बना दी जाएगी और हर बूथ से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव हमिन्दर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरीं कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद, सचिन ग्रोवर, अनिल, मनीष ठाकुर, जौनाजी प्रधान सुनीता, सुरेंदर ठाकुर, केशव कांत, बीशा प्रधान सीता ठाकुर, बाशा से निशा शर्मा, तोप की बेर से कर्म दत्त उप प्रधान, चायल से महेश कनोजिया, हिनर से उपप्रधान हरबंस ठाकुर, कंडाघाट से महासचिव मनीष शर्मा, भीम ठाकुर, bdc सोलन चैयरमेन सविता शांडिल, बी डी सी मेंबर अजय व जगदीश उपस्थित थे।
