खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार ने किया साप्ताहिक दुकान का शुभारंभ
कुनिहार। न्यू बस स्टैंड पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हिम ईरा साप्ताहिक दुकान का खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार कंवर तन्मय सिंह ने विधिवत शुभारम्भ किया। इस दुकान पर विकास खण्ड के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट प्रदर्शनी व बिक्री के लिए रखे जाएंगे। सप्ताह के हर एक शुक्रवार को विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली पंचायतो में बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ग्रामीण परिवेश बनने वाली वस्तुओं को बिक्री के लिए लाएंगी। आज हर हर महादेव हाटकोट व शिवा बखालग स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई गई वस्तुओ में नशास्ता(सिरा), चीड़ की पत्तियों से बने प्रोडक्ट, आचार, हैंड मेड बैग, मास्क, कैंडल स्टैंड व स्वेटर व अन्य उत्पाद सेल के लिए रखे गए।
कंवर तन्मय ने इस दौरान बताया कि कुनिहार विकास खण्ड के तहत आज साप्ताहिक दुकान का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत विकास खण्ड के अंतर्गत बने विभिन्न पंचायतो की महिलाओं को जंहा अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा, तो वन्ही ग्रामीण महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की वे कुनिहार न्यू बस स्टैंड पर हिम ईरा साप्ताहिक दुकान पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा खरीदे, ताकि इन महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए यह बहुत ही अच्छा कदम है।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी कंवर तन्मय सिंह, एलएसईओ बलविंदर कौर, एसबीपीओ संजय वर्मा, एरिया कॉर्डिनेटर अनिल चौहान, केदार जिंटा, कौशल्या कंवर जिला रूलर डेवलपमेंट एजेंसी सदस्य व प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, सीमा महंत बीडीसी सदस्य, सन्तोष शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, बबिता जोशी, सन्तोष भारद्वाज, रीता देवी व अन्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
