कुनिहार : खंड स्तरीय अंडर-12 छात्र एवं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 12 से
( words)
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
अर्की खंड की अंडर-12 छात्र एवं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक छात्र विद्यालय कुनिहार में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्यामलाल वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कब्बडी, खोखो, बॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस व कल्चर प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 सितंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन दिवान चंदेल द्वारा किया जाएगा, तो वहीं 14 सितंबर को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
