दाड़लाघाट : ब्लॉक युवा कांग्रेस ने चलाया 'बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों' कार्यक्रम
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ब्लॉक युवा कांग्रेस अर्की द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों' का कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरयांज और हनुमान बड़ोग में किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशिकांत व युवा कांग्रेस के काे-आर्डिनेटर कपिल ठाकुर भी मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। हेमंत वर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस अर्की हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार कर स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया की बूथ लेवल की यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशिकांत, ब्लॉक युवा कांग्रेस महासचिव प्रकाश लक्की, स्वर्ण ठाकुर, अशोक कुमार, कुलदीप, अशोक, नीरज, दिला राम शर्मा, चमन लाल, सवर्ण सिंह व देवराज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
