सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट रिज मैदान में आयोजित करेगा रक्तदान शिविर
( words)
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध है ट्रस्ट ने हमेशा समाज हित में कार्य किया है ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रस्ट समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है यदि बात सर्दी मौसम की करें तो ट्रस्ट ने गरीबों मजदूरों और जरूरतमंदों को समाज से वस्त्र एकत्रित करते हुए जरूरतमंदों को वस्त्र बैंक के माध्यम से वस्त्र वितरण किए हैं इसके अतिरिक्त असहाय छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया है। इसके अलावा अस्पतालों में रक्त की काफी कमी रहती है पिछले लॉकडाउन में भी ट्रस्ट ने पांच जगह शिमला के नजदीक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।
ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने कहा की वर्तमान समय में कोरोना महामारी ने गंभीर रूप धारण किया है मनुष्य जाति आज संकट में है और प्रदेश सरकार महामारी से निजात पाने के लिए तत्पर है प्रदेश में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण हो रहा है ट्रस्ट के सचिव ने कहा टीकाकरण के पश्चात कुछ दिन तक कोई भी व्यक्ति रक्त नहीं दे सकता है इसके चलते अस्पताल में काफी दिक्कत होने की संभावनाएं हैं वर्तमान में भी बंद के चलते अस्पताल में रक्त की भारी कमी है इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने 23 मई 2021 को रिज मैदान में रक्तदान शिविर को आयोजन करना तय किया है सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला शहर के प्रत्येक जनमानस से आग्रह करती है कि मानव हित के लिए इंसानियत के लिए टीकाकरण से पूर्व अवश्य रक्तदान करें।
सुरेंद्र शर्मा ने कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिससे किसी किसान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए और इस पुनीत कार्य हेतु सभी आस-पड़ोस के व्यक्तियों को भी प्रेरित करना चाहिए अतः सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला शहर के सभी युवा वर्ग से रक्तदान हेतु आग्रह करता है।
