रैस्ट हाऊस फतेहपुर में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैम्प, 93 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
( words)
रैस्ट हाऊस फतेहपुर में गुरूवार को प्रैस क्लब फतेहपुर द्वारा पुलवामा शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड बैंक टांडा मैडीकल कॉलेज की टीम ने 93 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। इस ब्लड डोनेशन कैंप में क्षेत्र के युवाओं ने बढचढ़ कर हिस्सा लिया, तो वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लड बैंक टांडा से पहुंचे डॉक्टर विकास ने बताया फतहपुर में सफलतापूर्वक इस कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कैंप में 93 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। डॉक्टर विकास ने इस दौरान अन्य संगठनों से भी अपील की है कि वो भी समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करें।
