माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में रक्तदान शिविर का आयोजन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में कोविड-19 संकट के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से ब्लड बैंक की टीम सदस्यों में डॉक्टर गुरप्रीत, डॉ ज्योति, डॉ नवीन सूद, डॉ रोहित व डॉ लालचंद ने स्कूल आकर रक्तदाताओं से 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस शिविर में लगभग 100 रक्तदाताओं ने इस पुनीत कार्य में भाग लिया।शिविर को सफल बनाने के लिए स्कूल के एनएसएस यूनिट ने कोविड-19 से सुरक्षा हेतु रक्तदाताओं से संपर्क किया तथा रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी स्थानीय युवा संगठनों, महिला मंडलों, स्थानीय पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, स्कूल प्रबंधन समिति, हेडगेवार स्मारक समिति, किसान संगठनों से संपर्क कर कार्य में सहयोग के लिए निवेदन किया तथा इस रक्तदान शिविर को पूर्वत सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी संगठनों,गणमान्य व्यक्तियों, कार्यक्रम अधिकारियों प्रकाश बट्टू,संतोष बट्टू, एनसीसी अधिकारी सुमन कुमारी, पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूल प्रबंधन समिति के कार्य की प्रशंसा की तथा धन्यवाद किया। इस शिविर में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान प्रकाश बट्टू, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश, पुष्पेंद्र, प्रकाश चंद, नरेश कुमार, अमर सिंह, सुनीता, बीआरसी कार्यालय स्टाफ ने रक्तदान किया। इस शिविर में एसएमसी अध्यक्ष नीमचंद, प्रेम भगत, राजेंद्र कुमार, रतन बट्टू, मुकेश मिश्रा, रतन मिश्रा, अमर चंद, त्रिलोक ठाकुर, रूपचंद तथा जगदीश चंद ने सहयोग दिया।
