जोगिंद्रा बैंक निदेशक पद पर देवेंद्र वर्मा का दावा मजबूत
दी जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति सोलन के चुनाव 15 सितम्बर को प्रस्तावित है। बैंक के 6 निदेशक पद के लिए चुनाव हो रहे है।
अर्की, सोलन, कसौली, नालागढ़ और कंडाघाट जोन में निदेशक पद के चुनाव होने है। सोलन से वरिष्ठ भाजपा नेता बुधराम ठाकुर मैदान में है और उन्हें मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीँ, कण्डाघाट जोन इस बार दिलचस्प मुकाबला है। यहाँ से वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र वर्मा ने नामांकन भरा है। उनका सीधा मुक़ाबला विजय ठाकुर से है। इस मुकाबले को भाजपा के दो गुटों के मुकाबले के तौर पर भी देखा जा रहा है। विजय ठाकुर के मुकाबले यहाँ से देवेंद्र वर्मा का पड़ला भारी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र वर्मा के पक्ष में है।
