बैजनाथ : शहीद राकेश की पार्थिक देह शुक्रवार तक पहुंचेगी उनके पैतृक गांव
( words)

फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद होने वाले 7 वीर सैनिकों में से हिमाचल के 2 युवा सैनिक भी हैं। घुमारवीं के गांव सेऊ के 22 वर्ष के अंकेश भारद्वाज और कांगड़ा के बैजनाथ के महेशगढ़ के 26 वर्षीय जवान राकेश सिंह की पार्थिव देह शुक्रवार को उनके पैतृक गांवों में पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार शहीदों की पार्थिव देह पहले तेजपुर (अरुणाचल प्रदेश) फिर उसके बाद गुवाहाटी पहुंचेंगी। फिर वहां से हवाई सेवा द्वारा दिल्ली और फिर पठानकोट पहुंचाई जाएंगी। पठानकोट से सड़क मार्ग द्वारा दोनों शहीदों को के पैतृक गांवों के लिए भेजी जाएंगी।