कुनिहार : पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के दोनों यूनिट संयुक्त रूप के साथ मनाएंगे नव वर्ष
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के दोनों यूनिट सायरी मनसा माता मंदिर परिसर के समीप पहली जनवरी, 2023 को नव वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाएंगे। सायरी यूनिट अध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में विधायक निर्वाचन क्षेत्र सोलन डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे तथा संघ के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वीके शर्मा सेवानिवृत अखिल भारतीय पैरामिलिट्री बल के अध्यक्ष विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। जीआर भारद्वाज ने बताया कि इस समारोह को बड़े स्तर पर मनाने के लिए संघ के राज्य सलाहकार व जिला सोलन यूनिट के अध्यक्ष केडी शर्मा सहित जिला की सभी यूनिटों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने जिला सोलन यूनिट सहित जिला की अन्य छोटी सभी यूनिटों के सदस्यों से पहली जनवरी को ठीक साढ़े 10 बजे इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि इस समारोह को भव्य बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के नाटय दल द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। अंत में सभी को दोपहर भोजन की व्यवस्था सायरी यूनिट द्वारा की जाएगी।
