ब्रेकिंग : कांग्रेस हाईकमान ने 27 को दिल्ली बुलाई हिमाचल सरकार
-नाराज चल रहे विधायकों सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को भी बुलाया
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश, कैबिनेट मंत्रियों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली बुलाया है। 27 दिसंबर को होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के दो विधायकों सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को भी बुलाया गया है। ये दोनों विधायक मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं।
बता दें कि अभी हाल ही में प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है, लेकिन वरिष्ठ नेता होने के बावजूद भी इन दोनों को मंत्री पद नहीं मिला है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को एकजुट करने और भविष्य की अन्य राजनीतिक संभावनाओं को तलाशने के लिए 27 दिसंबर को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात को मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व मंत्री और धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा के घर जाकर उनसे मुलाकात भी की थी। ऐसे में इस बैठक के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। वाद्य यंत्रों से किया स्वागत
