क्षेत्रीय अस्पताल में फिर फूटा कोरोना बॉम्ब, 7 स्वास्थ्य कर्मी आए पॉजिटिव
( words)
सोलन जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में फिर कोरोना का कहर बरपा है। सोलन अस्पताल के गाइनी वार्ड में 7 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इस खबर के आने के बाद से ही अस्पताल परिसर में हड़कम्प मच गया है। प्रशासन ने एहतियातन तौर पर गाइनी वार्ड को सील कर दिया है। साथ ही वार्ड में तैनात डॉक्टर व अन्य स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है।
मामले की पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया की सोलन अस्पताल के गाइनी वार्ड में 7 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित आई हैं, जिसके बाद गाइनी वार्ड का सारा स्टाफ, डॉक्टर आइसोलेट हो गए हैं। अब वार्ड 22 अक्टूबर तक बंद रखा जाएगा।