RPI में शामिल हुईं पायल घोष, डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण का आरोप
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गई हैं। उन्होंने RPI (ए) की महिला विंग की उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इस मौके पर आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पायल घोष से मुलाकात की थी। उन्होंने पायल को भरोसा दिया था कि उनकी पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। वे ट्वीट कर लिखते हैं- न्याय दिलाने की लड़ाई मे आरपीआय सदा साथ देगी! हम आपके साथ खड़े हैं।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने इस पोस्ट के साथ पायल संग अपनी मुलाकात की फोटो भी शेयर की है। मालूम हो कि इससे पहले पायल, रामदास अठावले के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने भी गई थीं। उस समय भी केंद्रीय मंत्री ने पायल को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया था।