देश के 3 शहरों में खुलेंगी NIA की अतिरतिक्त शाखाएं, गृह मंत्रालय ने दी मंज़ूरी
( words)
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के तीन शहरों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अतिरिक्त शाखाओं को स्थापित करने की मंज़ूरी दे दी है। यह अतिरिक्त शाखाएं चेन्नई, रांची और इंफाल में स्थापित की जाएंगी। इन शाखाओं की स्थापना से देश में आतंकी गतिविधियों का भांडा फोड़ करने व आतंकवाद को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
फिलहाल दिल्ली NIA मुख्यालय के अतिरिक्त देश में NIA की 9 अतिरिक्त शाखाएं हैं। इनमें मुंबई, जम्मू, कोलकाता, गुवाहाटी, कोच्चि, हैदराबाद, लखनऊ, रायपुर और चंडीगढ़ की शाखाएं शामिल हैं। तीन और शाखाओं को मंजूरी मिलने के बाद अब इनका आंकड़ा बढ़ कर 12 हो जाएगा। इस एजेंसी को आतंकी गतिविधियों की जांच में विशेषज्ञता हासिल है।