हाथरस मामला : राहुल, प्रियंका को मिली परिजनों से मिलने की अनुमति
आज सुबह हाथरस कांड की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी अपने काफिले के साथ दिल्ली से रवाना हुए थे। उनके काफिले में उनकी बहन प्रियंका गांधी और पार्टी के कई कार्यकर्ता भी शामिल थे। डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कुल 5 लोगों को प्रशासन ने हाथरस जाने की अनुमति दे दी है।
पशासन ने राहुल व प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने से पहले कुछ शर्तें रखीं हैं। उन्हें मास्क पहनकर और कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए ही परिवार से मिलने दिया जाएगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गाड़ी डीएनडी से आगे बढ़कर यूपी में प्रवेश कर चुकी है।
वहीं राहुल के बाद डीएनडी क्रॉस पर यूपी में प्रवेश करने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 सांसदों के डेलीगेशन के साथ हाथरस के लिए निकले थे। डीएनडी पर यूपी पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंचतजाम किए थे। अपने नेता को देख उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे जिस कारन डीएनडी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।