शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लिव इन रिलेशन में आया युवक, मामला दर्ज
रामपुर के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है की युवक ने पहले शादी के मकसद से युवती को अगवा किया और फिर करीब दो महीने तक उसे अपने घर में लिव इन रिलेशनशिप में रखा। थोड़े समय बाद आरोपी व उसकी माँ ने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने 15 अक्टूबर को लड़की को उसके घर में छोड़ दिया। अब पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है की आरोपी ने बिना उसकी सहमति के उस के साथ दुराचार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी न्र पीड़िता कोने पीड़िता को शादी का झांसा देकर, 4 अगस्त 2020 को अपने घर अगवा कर ले गया। करीब दो माह बाद आरोपी ने 15 अक्टूबर को पीड़िता को उसके पिता के घर ये कहते हुए छोड़ दिया की वो उस से शादी नहीं करेगा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और तफ्तीश कर रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीँ आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने की है।