रामपुर बुशहर : कुमसु गांव के सगे भाई-बहन का पुलिस में हुआ चयन
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर
रामपुर उपमंडल के कुंकू क्षेत्र से संबंध रखने वाले भाई-बहन का चयन पुलिस में हुआ है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि हाल ही में हुई पुलिस की परीक्षा में दोनों भाई बहन ने पुलिस भर्ती परीक्षा को पास किया है और अब ट्रेनिंग पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार सौरभ और आरती रिश्ते में सगे भाई बहन है। इनके पिता रोशन लाल पुलिस विभाग में कार्यरत है और माता सुनीता देवी गृहणी है। इन दोनों ने अपनी शिक्षा रामपुर से ही ग्रहण की है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गाओ में खुशी का माहौल है और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बने हैं। वहीं, बता दें की पहले हुई परिक्षा में भी दोनों भाई-बहन के अच्छे अंक लाकर परिक्षा को पास कर दिया था, लेकिन परिक्षा उसके बाद रद कर दी गई थी। दूसरी बार फिर से दोनों भाई बहन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कड़ी महेनत से आज पुलिस विभाग में कंस्टेबल बन गए है।
