14 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र, 13 बैठकें होंगी
** मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 फरवरी को पेश करेंगे बजट
** लोकसभा चुनावों की आहट के बीच सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट सत्र 14 फरवरी से शुरू हो रहा है। बजट सत्र 29 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 13 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनाव से पहले बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने हैं, जिसके चलते सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
बजट सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का दूसरा बजट 17 फरवरी को पेश करेंगे। उसके बाद चार दिन तक बजट पर चर्चा होगी। 29 फरवरी को बजट पारित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार विधानसभा सदस्यों द्वारा अभी तक कुल 793 प्रश्नों की सूचनाएं भेजी गई हैं, जिनमें 582 तारांकित और 209 आतारांकित प्रश्न हैं। वहीं, नियम 130 के तहत 8 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।