सोलन से IGMC के लिए रोज़ाना इस समय पर चलेगी बस
( words)
सोलन वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई। सोलन से अब आईजीएमसी जान वाले मरीज़ों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरीज़ों को अपना ईलाज कराने के लिए शिमला IGMC अस्पताल तक आने-जाने के लिए भारी भरकम पैसे नहीं देने पड़ेंगे। सोलन से अब रोजाना एचारटीसी की बस मरीजों को सीधा IGMC शिमला पहुंचाएगी। रोज़ाना सुबह सोलन के पुराने बस अड्डा से 7:20 पर ये रवाना होगी और IGMC तक जाएगी।
