भूषण ज्वेलर्स से आभूषण खरीद कर जीत सकते है कार
( words)
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित आभूषण विक्रेता भूषण ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए त्योहारी उपहार योजना लांच कर दी है। 'खुशियों की दिवाली' योजना के तहत हर दस हज़ार की खरीद पर ग्राहकों को एक कूपन दिया जायेगा और इस योजना का हिस्सा बनकर ग्राहक मारुती एसप्रेसो कार सहित लाखों रुपये के इनाम जीत सकते है। सितम्बर से नवंबर तक चलने वाली इस योजना के तहत ग्राहकों के पास कुल सौ इनाम जीतने का अवसर होगा। इसके अलावा ग्राहकों को हर खरीद पर निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है। भूषण ज्वेलर्स प्रबंधन ने पत्रकार वार्ता कर इस योजना का ऐलान किया। भूषण ज्वेलर्स के मुखिया कुलभूषण गुप्ता ने बताया कि दो साल से कोरोना की मार के चलते त्योहारी सीजन में कोई बड़ी योजना नहीं लाई गई थी लेकिन अब ग्राहकों के सहयोग और समर्थन से एक बार फिर भूषण ज्वेलर्स अपने ग्राहकों के लिए ये योजना लेकर आया है।
कुलभूषण गुप्ता ने इस दौरान भूषण ज्वेलर्स के सफर पर भी प्रकाश डाला और कहा कि भरोसे और ईमानदारी के उसूलों के साथ आगे बढ़ते- बढ़ते आज भूषण ज्वेलर्स ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। सभी लोग इस सफर के साक्षी है और इन्हीं उसूलों के साथ ये सफर जारी रहेगा। उन्होंने अपने तमाम ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर ग्राहक उनके लिए परिवार है और ये धारणा हमेशा बरकरार रहेगी। इस दौरान भूषण ज्वेलर्स ने अपनी नई आभूषण श्रृंखला ' सखी ' भी लांच की। इस दौरान राजीव गुप्ता, विनय गुप्ता, अक्षत गुप्ता, निकिता गुप्ता और गिरिक गुप्ता भी मौजूद रहे।
कुल 100 इनाम जीतने का मौका :
राजीव गुप्ता और विनय गुप्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 'खुशियों की दिवाली' योजना में पहला इनाम मारुती एसप्रेसो कार है, जबकि दूसरा इनाम सॉलिटेयर नेकलेस रखा गया है। तीसरा इनाम आई फ़ोन, चौथा लैपटॉप, पांचवा 32 इंच की एलईडी टीवी है। इसके अलावा अन्य कई आकर्षक इनाम रखे गए है। हर ग्राहक इसका लाभ उठा सके इसीलिए महज दस हज़ार की खरीद पर एक कूपन दिया जायेगा। सोना, चांदी या हीरे, किसी भी तरह के आभूषणों की खरीद पर ये कूपन दिया जायेगा। नवंबर तक ये योजना जारी रहेगी, जिसके बाद लकी ड्रा निकाला जायेगा।
एंटीक आभूषणों को मॉडर्न डिज़ाइन में पेश करती है 'सखी '
भूषण ज्वेलर्स की नई आभूषण रेंज 'सखी' को लांच करते हुए निकिता गुप्ता ने जानकारी दी कि इस विशेष रेंज में हीरे, पोल्की और रूबी जैसे बेशकीमती स्टोन के साथ डिज़ाइनर सोने के आभूषणों को तैयार किया गया है। 'सखी' रेंज एंटीक आभूषणों को मॉडर्न डिज़ाइन के साथ पेश करती है और इसका हर डिज़ाइन यूनिक है। 'सखी' का वीडियो जारी करते हुए निकिता ने बताया कि इसमें सभी मॉडल्स हिमाचल की है और इसकी शूटिंग भी हिमाचल में ही की गई है। उन्होंने कहा कि मेक अप आर्टिस्ट से लेकर टेक्नीशियन तक, इसे तैयार करने में सिर्फ हिमाचल के लोगों को ही मौका दिया गया है।
परिवार की बहुओं ने की थी पहल :
भूषण ज्वेलर्स का सफर भूषण परिवार की तीन बहूओं ने अपने घर के लिविंग रूम से शुरू किया था। मीना गुप्ता, रीमा गुप्ता और रूचि गुप्ता की ये पहल आज प्रदेश के अबसे प्रतिष्ठित शोरूम का प्रारूप ले चुकी है। आज भी भूषण ज्वेलर्स के संचालन और महत्वपूर्ण फैसलों में घर की महिलाओं की अहम भूमिका है। कुलभूषण गुप्ता की बहुओं के बाद अब पोते-पोतियां भी प्रबंधन में अपना योगदान दे रहे है।
