सोलन : भाजपा की नीतियों पर विश्वास कर लाेग प्रदेश में बदले रिवाज-डॉ राजेश कश्यप
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने बुधवार को नगर निगम के वार्डों में चुनाव प्रचार किया। सुबह से शाम तक जनता के साथ बैठकर भाजपा की नीतियों पर विश्वास कर प्रदेश में रिवाज बदलने की अपील की। इसी कड़ी में डॉ. राजेश कश्यप ने बुधवार को सोलन के कंडाघाट में सभी दुकानदारों के पास जाकर चुनाव प्रचार कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इसके बाद वह चंबाघाट बाजार में भी सभी दुकानदारों से मिले। डॉ. राजेश कश्यप वार्ड 5, 9, 10 और 15 वार्ड में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से मतदान की अपील की। वीरेंद्र सूद व विवेक डोभाल के साथ अस्पताल रोड से कोटला नाला चौक तक चुनाव प्रचार में वोट मांगते हुए दिखाई दिए। उन्होंने वार्ड-9 में शैलेंद्र गुप्ता के साथ जनता से मतदान करने का आग्रह किया। डॉ. राजेश कश्यप ने वार्ड- 15 में नेहा ठाकुर के साथ खुंडीधार में एक जनसभा को संबोधित किया। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि 10 साल व्यतीत हो गए हैं।
कांग्रेस के विधायक द्वारा कोई भी कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। रिवाज बदलने वाला है। सभी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और कमल को जीता कर डबल इंजन की सरकार को मजबूती दे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बैठी कांग्रेस द्वारा जनता को छला गया है। सोलन की जनता को फ्री पानी और फ्री कूड़ा देने की योजना डस्टबिन में जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जीता कर सोलन में विकास के रास्तों को खोलने का काम करें। यहां पर करोड़ों रुपए का अस्पताल बनने जा रहा है। लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया, उसके बाद डॉ. राजेश कश्यप ने सुखराम के साथ चोरी घाटी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जहां पर लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। रात्रि 8 बजे अग्रवाल सभा को होटल पेरागोन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा का लगातार योगदान समाज के लिए रहता है। लोकतंत्र के इस पर्व में अग्रवाल समाज डबल इंजन की सरकार को मजबूती दें और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें।
