दाड़लाघाट : पंचायत पारनु में किसानों की ई-केवाईसी करने के लिए लगाया शिविर
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत पारनु में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों की ई-केवाईसी करने के लिए एक शिविर लगाया गया। इस मौके पर प्रधान केशवराम व उप प्रधान खेमराज विशेष रूप से मौजूद रहे। पटवारी कुलदीप शर्मा व पंचायत सचिव लायक राम ने कहा कि किसान सम्मान निधि लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 2018 में लागू की थी। हर किसान परिवार को तीन किस्तों में छह हजार रुपए सालाना खाते में सीधे ट्रांसफर केंद्र सरकार द्वारा किए जाते हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक लाभार्थी किसान को अपनी ई-केवाईसी करवाना जरूरी है, तभी जाकर वह इस योजना का लाभ पा सकेंगे। इस दौरान लोकमित्र संचालक गोपाल कृष्ण ने पंचायत के लोगों को ईकेवाईसी के बारे जागरुक किया।
पंचायत के वार्ड सदस्यों में वंदना, खेमराज, विजय कुमार व सोमा देवी ने भी लोगों को ई-केवाईसी करने के लिए प्रेरित किया।शिविर में जगदीश, देवीराम, रतिराम, सुरेश कुमार, रोशनी देवी, हेमचंद, मोहन लाल व कलावती सहित लगभग 50 किसानों की ई-केवाईसी की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान केशव राम, उपप्रधान खेमराज, पटवारी कुलदीप शर्मा, सचिव पारनु लायक राम, पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा, पंचायत सदस्य रवीन बरवाल, पंचायत चौकीदार बलदेव व संचालक सहायिका शालिनी सहित अन्य मौजूद रहे।
