साेलन : पंचायत सनहोल में 'वो दिन योजना' के अंतर्गत हुआ शिविर का आयोजन
शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति किया जागरूक
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
सनहोल पंचायत में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज 'वो दिन योजना' के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने उपस्थित किशोरियों व महिलाओं को वो दिन योजना मासिक धर्म की स्वच्छता बारे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से मेल हेल्थ कार्यकर्ता रवि कुमार ने मासिक चक्र के समय अपनाए जाने वाली स्वच्छता अभियान, सावधानी व दुष्प्रभाव से उपाय की जानकारी दी। वृत पर्यवेक्षका भूमिका जग्गी ने भी विभागीय योजना के बारे मे बताया।
शिविर में विभाग द्वारा 4 बालिका अनवी, वयाख्या, अनिका व रियाशी को बधाई पत्र उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में पंचायत प्रधान कुसुम ठाकुर वार्ड सदस्य निशा, पूजा ठाकुर, हीरा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत संहाेल, किशोरिया, कंचन, हिमाशी, रूबीना महिलाएं कांता, उमिर्ला, कमला, ममता, बसंती, जानकी, लजया, पूजा, जानकी, तारा देवी, विद्या, संताेष आशा कार्यकर्ता, पूजा, रीना, ऊषा व दुर्गा इत्यादि शामिल रहे।
